बिजनौर, मार्च 3 -- नजीबाबाद। नजीबाबाद को गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल कहा जाता रहा है । मोहल्ला रम्पुरा में जलाई जाने वाली होली गंगा -जमुना तहजीब की मिसाल है जो सालो से मस्जिद के ठीक सामने जलाई जाती है। दुनिया भर में सांप्रदायिकता और नफरत की आज धधकी लेकिन नजीबाबाद में कभी कोई ऐसा विवाद नहीं हुआ। कभी कर्फ्यू नहीं लगा। ईद और होली यहां मिलकर मनाये जाते हैं।सभी लोग एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्यौहार मनाते हैं। नजीबाबाद के मोहल्ला रम्पुरा मे जलाई जाने वाली होली सांप्रदायिक सौहार्द और सद्भाव का प्रतीक है। सालों से मस्जिद के ठीक सामने हिन्दू लोग होली जलाते है ं। यहां रंग भी खेला जाता है । होली के आसपास मुस्लिम समुदाय के लोग भी रहते हैं। लेकिन एक दूसरे की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हुए त्यौहार बनाते हैं। कभी कोई विवाद नहीं हुआ।...