हापुड़, अप्रैल 23 -- तीर्थनगरी में गुरुवार को मोक्ष दायिनी गंगा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न देवी-देवताओं की झांकियां और गंगा मां के परंपरागत पंखे की बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। वैशाख शुक्ल सप्तमी पर गुरुवार को परंपरागत रूप से गंगा जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ मुकेश शर्मा, गौरव शर्मा, शोभीर गुर्जर, सुधीर चौहान ने संयुक्त रूप से किया। इससे पहले समिति अध्यक्ष उमेश भारती, महामंत्री दीपक रावत, कोषाध्यक्ष दुर्गा सैनी, संरक्षक बबल गिरि, सभासद अरुण गौड़ ने गंगा मैया के पंखे की पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- मां गंगा जन्मोत्सव पर निकली भव्य पालकी शोभा यात्रा में "हर हर गंगे" से गूंजा इस दौरान गंगा जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष ...