बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- गंगा जन्मोत्वस पर्व को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन और क्षेत्राधिकारी अनूपशहर विकास प्रताप सिंह चौहान ने अनूपशहर स्थित मस्तराम घाट और आहार के अवंतिका देवी घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जल पुलिस, गोताखोरों की उपलब्धता और गहरे पानी में लगाई गई बैरिकेडिंग का जायजा लिया। दूसरी ओर, अपर पुलिस अधीक्षक(अपराध) नरेश कुमार ने क्षेत्राधिकारी डिबाई मधूप कुमार सिंह के साथ नरौरा क्षेत्र के प्रसिद्ध गांधी घाट और राजघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा घेरे को परखा। निरीक्षण के दौरान घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और पुलिस बल की तैनाती का अवलोकन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी रूट डा...