गंगा घाट पर होगा खेती किसानी को लेकर मंथन
मेरठ, जून 15 -- भारतीय किसान यूनियन का चार दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर 15 जून से हरिद्वार में शुरू होने जा रहा है जो 18 जून तक चलेगा। गंगा घाट पर ही देश की खेती और किसानी को लेकर मंथन किया जाएगा। राष्ट्रीय चिंतन शिविर में देशभर के किसानों के साथ ही भाकियू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही सभी राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। भाकियू ने राष्ट्रीय चिंतन शिविर की तैयारी शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं ने रेलवे से ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की मांग की है। मेरठ यूनिट से भी सैकड़ों किसानों के हरिद्वार पहुंचने की जानकारी दी गई है। भारतीय किसान यूनियन हर साल की तरह इस साल भी हरिद्वार में गंगा किनारे वीआईपी घाट पर राष्ट्रीय चिंतन शिविर करने जा रहा है। यह भी पढ़ें- 14 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू (नैन) ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन चार दिन तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.