भदोही, मार्च 1 -- सीतामढ़ी, हिन्दुस्तान संवाद। काशी-प्रयाग के मध्य सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी गंगा घाट पर बैरीकेडिंग लगाने की मांग उठने लगी है। बैरीकेडिंग न होने से गंगा में स्नान डूबने की आशंका बनी हुई है। एक दिन पूर्व ही सीतामढ़ी के पास स्थित महर्षि बाल्मीकि गंगा घाट पर एक हाईस्कूल के छात्र की डूबने से मौत हो गई थी। गंगा घाट पर बैरीकेडिंग का न होना गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है। प्रमुख स्नान पर्व पर ही गंगा में जिला पंचायत व पुलिस प्रशासन द्वारा बैरीकेडिंग लगाई जाती है। क्षेत्रीय जनता की माने तो गर्मी शुरू होते ही गंगा स्नान को गैर प्रांत से पर्यटकों का आगमन शुरू हो जाता है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो छह वर्ष में दो दर्जन लोगों की गंगा में डूबने से मौत हो चुकी है। सीतामढ़ी का गंगा घाट काफी गहरा है। बहाव के चतले गंगा घाट से सटा रेता कट जा...