बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- नरौरा थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा घाट पर शुक्रवार को एक अज्ञात व्यक्ति बेहोश हालत में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही 112 पुलिस और राजघाट चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेहोशी की हालत में करीब 45 वर्षीय व्यक्ति को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। नरौरा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...