बक्सर, मार्च 7 -- बक्सर। शहर के गंगा घाटों पर फैली गंदगी को लेकर पूर्व छात्र नेता राजाराम यादव ने चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि आगामी चैती छठ पर्व नजदीक आने के बाद भी साफ-सफाई में लापरवाही बरती जा रही है। शहर के रामरेखा घाट व अन्य प्रमुख घाटों पर जगह-जगह कचरा लगा है। जिसके कारण स्नान व पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जो काफी चिंताजनक है। होली पर्व के बाद भी घाटों की सफाई नहीं कराई गई। उन्होंने प्रशासन व नगर परिषद के जिम्मेदारों को चैती छठ पूजा से पहले प्रमुख गंगा घाटों की साफ-सफाई व अन्य सुविधाएं बहाल कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.