गंगा घाट पर नशे में युवक का हंगामा, वीडियो वायरल
संभल, जून 8 -- बबराला थाना क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर एक नशे में धुत युवक द्वारा हंगामा करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक को नशे की हालत में जोर-जोर से चिल्लाते और श्रद्धालुओं को अपशब्द कह रहा है। बताया जा रहा है कि वह गंगा किनारे बैठकर शराब पी रहा था और पवित्र स्थल की मर्यादा का उल्लंघन कर रहा था। इस घटना से श्रद्धालुओं में भारी रोष है। लोगों ने ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए गंगा घाटों पर पुलिस गश्त बढ़ाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.