मिर्जापुर, मई 8 -- मिर्जापुर। स्वच्छता एवं गंगा संरक्षण के उद्देश्य से गुरुवार को इनव्हील क्लब मिर्जापुर समन्वय की ओर से डस्टबिन स्थापित किया गया। साथ ही संस्था की महिला सदस्यों ने लोगों से गंगा घाट पर कचरा न फैलाने की अपील की गई। कहा कि रैपर, पानी की बोतलें एवं अन्य गंदगी डस्टबिन में ही डालें। जिससे गंगाजी स्वच्छ एवं सुरक्षित बनी रहें। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट सुप्रीत कौर ने कहा कि संस्था का उद्देश्य गंगा जी को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व संस्था द्वारा गंगा सफाई अभियान भी चलाया गया था। बरिया घाट पर बढ़ती गंदगी को देखते हुए डस्टबिन रखने का निर्णय लिया गया था। यह भी पढ़ें- मेरी गंगा, मेरी जिम्मेदारी का संदेश हुआ मुखर कार्यक्रम में सेक्रेटरी अमृता गुप्ता, संजना अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, राखी अग्रवाल ए...