खगडि़या, जनवरी 28 -- परबत्ता। गंगा घाट अगुवानी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। यह बातें डीएम ने मेला के उद्घाटन समारोह क़ो संबोधित करते हुए डीएम नवीन कुमार ने कही। मौक़े पर उन्होंने कहा कि गंगा घाट अगुवानी क़ो पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला से प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि खगड़िया में योगदान करने के बाद उपरांत उन्हें कई बार गंगा घाट अगुवानी आने का मौका मिला है। यहां का परिदृश्य बहुत ही मोहक है। अगर स्थानीय विधायक व प्रबुद्ध लोगों का सहयोग रहा तो एक दिन जरूर गंगा घाट अगुवानी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने खगड़िया व भागलपुर सीमा क्षेत्र स्थित अजगैबीनाथ मंदिर व सरकार द्वारा संचालित महत्वाकांक्षी परियोजना फोरलेन महासेतु निर्माण के दौरान गंगा में बनने वाले डॉल्फिन वैधशाला, पथ प्रदर्शनी आदि सुविधाएं पर्यटन स...