गंगापार, जनवरी 3 -- कोहरा, ठंडी और शीतलहरी के चलते मांडा क्षेत्र के गंगा घाटों पर पौष पूर्णिमा पर भी सन्नाटा रहा। गंगा तट पर बसे लोगों ने भी ठंडी के चलते गंगास्नान नहीं किया। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर मांडा क्षेत्र के डेंगुरपुर, महेवॉ कला, बादपुर, बामपुर, चौकठा नरवर, अछोला, जेरा आदि गंगा घाटों पर सन्नाटा रहा। डेंगुरपुर गंगाघाट पर मौजूद कुछ लोगों और नाव संचालकों ने बताया कि पौष पूर्णिमा पर भीड़ का आकलन कर कुछ लोग पूजापाठ कराने के लिए गंगा तट पर शनिवार को सुबह ही आकर दुकान लगाये थे, लेकिन जब आठ बजे तक कोई भी भक्त स्नान दान के लिए आया ही नहीं, तो बिना बोहनी किये अपने घर वापस चले गए। यह भी बताया कि शीतलहर के चलते वे लोग भी आज कम संख्या में गंगास्नान के लिए गंगातट पर आये, जो प्रतिदिन गंगास्नान हेतु आते रहे हैं। फिलहाल पौष पूर्णिमा पर मांडा क्ष...