गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सिंह नक्षत्र रविवार व्रत को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब
लखीसराय, अगस्त 23 -- बड़हिया,निज प्रतिनिधि। सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना को लेकर सिंह नक्षत्र में पड़ने वाले रविवार व्रत के अवसर पर रविवार को बड़हिया के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। निर्जला उपवास रखने वाली महिला व्रतियों ने गंगा स्नान के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और नदी तट पर ही पूजन-अर्चना एवं फलाहार के साथ व्रत का पारण किया। सुबह से ही नगर के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर बाद भीड़ ने मेले का रूप ले लिया। सड़क और रेल मार्ग से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं से कॉलेज घाट समेत अन्य गंगा घाट गुलजार रहे। महिला व्रतियों ने गंगा में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद केले के पत्ते पर मौसमी फल, दूध, शरबत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.