गंगापार, मई 23 -- थाना नवाबगंज परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम सोरांव भारती मीणा ने की। इस दौरान एसीपी सोरांव श्यामजीत प्रमिला सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज पंकज अवस्थी समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से पांच मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। इसी दौरान श्रृंग्वेरपुर धाम के गंगा घाटों और मुख्य मार्गों पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने प्रशासन को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए घाटों पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में अवैध कब्जे के मामलों की भरमार अंतिम संस्कार में प्रयुक्त बांस और लक...