गंगा गोमती एक्सप्रेस की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- कुंडा, संवाददाता। रेलवे ट्रैक पार कर रहा वृद्ध ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस पहुंची, काफी देर तक तक उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मवई कला गांव के सामने बने मवई रेलवे फाटक के आगे रविवार सुबह करीब 70 वर्षीय वृद्ध रेलवे ट्रैक के किनारे से जा रहा था। तभी करीब सात बजे प्रयागराज से लखनऊ जा रही गंगा गोमती एक्सप्रेस ट्रेन निकली तो वह उसकी चपेट में आ गया और झटके से दूर जा गिरा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को खबर दी तो दरोगा दुर्गेश कुमार सिंह, दरोगा निर्मल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी देर तक उसकी पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.