हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- हाजीपुर। निज संवाददाता नव वर्ष 2026 के आगमन के अवसर पर वैशाली जिले में जिला प्रशासन ने व्यापक एवं सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। जिला मुख्यालय के विभिन्न चौक-चौराहों सहित संभावित और चिह्नित 47 स्थानों पर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में 200 पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई। विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था मेंटेन रखने के लिए अहम निर्देश दिए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा पटना की ओर से जारी निर्देशों के आलोक में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के आदेश पर 31 दिसंबर 2025 की संध्या से 01 जनवरी 2026 की रात्रि तक जिले में विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत गंगा एवं गंडक नदी में निजी नावों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। जिला प्रशासन ने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या और नव वर्ष के दिन जिले ...