बिजनौर, दिसम्बर 13 -- गंगा खादर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं वन विभाग के पौधारोपण को भी नष्ट किया जा रहा है। भूमाफिया द्वारा अवैध कब्जे कर फसलों की बुवाई कराई जा रही है। इससे पर्यावरण को क्षति पहुंच रही है। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने डीएम जसजीत कौर और डीएफओ जय सिंह कुशवाहा को शिकायती पत्र देकर इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए एक संयुक्त जांच समिति (राजस्व, वन एवं प्रशासनिक अधिकारियों की) का गठन किए जाने की मांग की है ताकि दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कब्जाधारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई हो सकें। भाकियू (अ) के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगम्बर सिंह ने डीएम और डीएफओ को शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा कि गंगा नदी के किनारे स्थित बड़कला, मानसुंदरपुर, खादर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.