गंगा खतरे के निशान से 62 सेंटीमीटर ऊपर, फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा
आरा, अक्टूबर 1 -- 12 घंटे में चार सेंटीमीटर बढ़ा जलस्तर, बाढ़ प्रभावित गांवों में फिर दहशत बड़हरा, संवाद सूत्र। बड़हरा प्रखंड में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। गुरुवार को गंगा खतरे के निशान से करीब 62 सेंटीमीटर ऊपर बहने लगी। पिछले 12 घंटे में नदी के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे अपेक्षाकृत धीमा माना जायेगा। हालांकि जलस्तर बढ़ने के साथ ही पहले से बाढ़ की मार झेल चुके गांवों में एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों को डर है कि यदि पानी बढ़ने का सिलसिला जारी रहा, तो निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो सकते हैं। बता दें कि हाल में आई बाढ़ से प्रखंड की करीब 20 पंचायतों के लोग प्रभावित हुए थे। कई गांवों की सड़कें जलमग्न हो गई थीं और लोगों को नाव के सहारे आवागमन करना पड़ा था। बाढ़ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.