बेगुसराय, सितम्बर 3 -- सिंघौल, निज संवाददाता। सारे पूर्वानुमान को दरकिनार करते हुए गंगा नदी के जलस्तर में तेज वृद्धि देखी जा रही है। सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुसार गुरुवार की शाम हाथीदह में गंगा नदी का जलस्तर 43.08 मीटर पहुंच चुका है। यह इस साल का सबसे अधिक जलस्तर है। जलस्तर के 43 मीटर को पार करते ही नदी के आसपास के आठ प्रखंड बछवाड़ा, तेघड़ा, बरौनी, मटिहानी, शाम्हो, बेगूसराय, बलिया व साहेबपुर कमाल के दियारा क्षेत्र में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। गंगा नदी में खतरे का निशान 41.76 मीटर ही है। इसके अनुसार गंगा नदी खतरे के निशान से 132 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इस साल पिछले 20 दिनों से दियारा क्षेत्र में बाढ़ का प्रकोप है। लेकिन गुरुवार को जलस्तर में हुई भारी वृद्धि ने दर्जनों गांव के हजारों लोगों को प्रभावित किया है। हालांकि जिला प्रशासन बा...