गंगा खतरे के निशान से 10 सेमी नीचे, बढ़ते जलस्तर से निचले इलाकों में फैला पानी
मुंगेर, अक्टूबर 3 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शनिवार को मुंगेर सदर प्रखंड समेत जिले के निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति लगातार विकराल बनी रही। गंगा के बढ़ते जलस्तर के साथ बाढ़ का पानी नए-नए इलाकों में फैलता जा रहा है। कुतलूपुर, जाफरनगर, टीकारामपुर, हरिणमार समेत कई दियारा और निचले क्षेत्रों में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बड़ी संख्या में लोग जरूरी सामानों के साथ ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं। शनिवार सुबह गंगा का जलस्तर 39.20 मीटर दर्ज किया गया। सुबह 10 बजे यह दो सेंटीमीटर बढ़कर 39.22 मीटर और दोपहर दो बजे बढ़कर 39.23 मीटर पर पहुंच गया। खतरे के निशान से गंगा अब मात्र 10 सेंटीमीटर दूर है। लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में पानी का दबाव बढ़ता जा रहा है। कई स्थानों पर ग्रामीण सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जिससे लोगों का आवागमन प्रभावित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.