गाजीपुर, सितम्बर 2 -- गाजीपुर, संवाददाता। गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से जिले में बाढ़ और कटान का खतरा गहराता जा रहा है। बुधवार दो सितंबर को शाम पांच बजे गंगा का जलस्तर 63.390 मीटर दर्ज किया गया। यह निर्धारित खतरा बिंदु 63.105 मीटर से ऊपर है। जलस्तर में अभी भी दो घंटे में एक सेंटीमीटर की दर से बढ़ोतरी जारी है। बढ़ते पानी को देखते हुए जमानियां, भांवरकोल, सेवराई, रेवतीपुर और करंडा क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव की तैयारियां तेज कर दी हैं और निचले इलाकों पर लगातार नजर रखी जा रही है। कंकड़घाट पर बोल्डर तक पहुंचा पानी, कटान का खतरा यह भी पढ़ें- चार नदियों के उफान से सारण में बाढ़ का कहर, दियारा में दहशतजमानियां क्षेत्र में गंगा का उफान जमानियां क्षेत्र में गंगा के उफान का असर तटवर्ती इल...