गंगा खतरे के निशान के करीब, रामगंगा भी बढ़ा रही दहशत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 22 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।गंगा खतरे के निशान के करीब पहुंच रही हैं तो वहीं रामगंगा के जलस्तर में भी इजाफा हो रहा है। गंगापार के लिए तो सबसे बड़ी आफत है कि गंगा के साथ ही रामगंगा नदी बढ़ रही हैं। जलस्तर इतनी तेजी के साथ बढ़ रहा है कि गंगा के कहर से दर्जनों गांवों में हालात खराब हो रहे हैं। बांधों से पानी की मात्रा में कमीं नहीं की गयी है। शनिवार को भी भारी मात्रा में बांधों से पानी पास किया गया। शाम को गंगा नदी का जलस्तर 137.05 मीटर पर पहुंच गया जो कि खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर ही दूर है। जबकि रामगंगा के जलस्तर में 24 घंटे में 10 सेंटीमीटर की इजाफा हुआ है। रामगंगा का जलस्तर 135.85 मीटर पर आ गया है। गंगा में जिस हिसाब से पानी पास किया गया है उससे अभी जलस्तर में कमी आने की गुंजाइश कम है। यही स्थिति रामगंगा के साथ है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.