बोकारो, मार्च 2 -- बोकारो। रविवार को गंगा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से होली मिलन का आयोजन हुआ। समारोह का शुभारंभ रंग-गुलाल व पुष्पवर्षा के साथ किया गया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत एवं हास्य-व्यंग्य कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों एवं महिलाओं की विशेष सहभागिता से आयोजन और भी आकर्षक बना। मौके पर अधिवक्ता राकेश कुमार राय, विमल शर्मा, जवाहर प्रसाद, नग नारायण प्रसाद शाही, सुधीर कुमार, नरेंद्र कुमार, नीरज कुमार,उषा श्रीवास्तव, शर्वेश चौधरी, संतोष कुमार,अनुरंजन शर्मा, दीपक पाठक, अघनु गोराइं, मंतोष कुमार, शशि कांत सिंह, हरिश्चंद्र प्रसाद बरणवाल, सरोज पांडेय आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...