गंगा के वेग और रामगंगा के उफान ने बढ़ाई दहशत
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 24 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद में गंगा का कहर लगातार बरप रहा है तो वहीं दूसरी ओर रामगंगा भी अब कहर बरपाने के लिए तैयार हो रही हैं। क्योंकि रामगंगा का भी जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। 24 घंटे में 15 सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ गया है। वहीं गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। इससे तटीय इलाकों में हालात बिगड़ रहे हैं। नदी के किनारे बसे कई गांव में कटान तेजी के साथ हो रहा है और सैकड़ों मकान व झोपड़ियों के कटने का अंदेशा है। बांधों से पानी की मात्रा लगातार पुरानी रफ्तार से चल रही है। गंगा का जलस्तर शाम को 137.05 मीटर पर रहा जो कि खतरे के निशान से पांच सेंटीमीटर ही नीचे है। रामगंगा का जलस्तर बढ़कर 136.15 मीटर पर पहुंच गया है जो कि चेतावनी बिंदु से 45 सेंटीमीटर नीचे है। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से जो पानी पास किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.