चंदौली, मार्च 8 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के कटेसर गंगा घाट के किनारे रेती पर रविवार की दोपहर 40 वर्षीय महिला अचेत अवस्था में मिली। जिसकी जानकारी होते ही रामनगर थाने की पुलिस और मुगलसराय कोतवाली पहुंच गई। घटना क्षेत्र मुग़लसराय कोतवाली में होने के कारण जलीलपुर महिला पुलिस ने महिला आरक्षी की सहायता से उपचार के लिए लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय रामनगर में भर्ती कराया गया। जहां उपचार किए जाने के बाद महिला को होश आ गया। इसके बाद पुलिस परिजनों से संपर्क कर जानकारी हासिल किया।इस दौरान महिला की पहचान दुर्गा गुप्ता पत्नी पप्पू गुप्ता बाग बरियार सिंह चेतगंज वाराणसी के रूप में हुई। जांच रिपोर्ट में पता चला कि महिला ने किसी दवा का ओवरडोज सेवन कर ली थी। जलीलपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि पारिवारिक विवाद के...