गोपालगंज, सितम्बर 5 -- गोपालगंज। गंगा नदी के उच्च जलस्तर और गंडक नदी में संभावित बैकवाटर प्रभाव को देखते हुए डीएम समीर सौरभ ने शनिवार को डुमरिया घाट तटबंध क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। डीएम ने तटीय एवं संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की सूचना तत्काल प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने नेपाल की ओर से गंडक नदी में आने वाले डेब्रिस, बड़ी मछलियों और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को देखते हुए नदी किनारे विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- उपमुख्यमंत्री ने नदियों में उफान से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक...