गंगा के तेज बहाव में ढूंढे नहीं मिले रहे गंगा में डूबे चारों लोग
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 18 -- फर्रुखाबाद। पांचालघाट पर गंगा स्नान और जल भरने के दौरान डूबे शाहजहांपुर के चार लोगों का दूसरे दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। डूबने के बाद से ही पुलिस, स्थानीय गोताखोर और एनडीआरएफ की टीमें लगातार गंगा में तलाशी अभियान चला रही हैं। परिजन भी घाट पर डटे हुए हैं और अपनों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। शाहजहांपुर के खुदागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला साहूकारा के 10 लोग रविवार रात चार मोटरसाइकिलों से पांचालघाट पहुंचे थे। सोमवार तड़के करीब तीन बजे सभी गंगा स्नान और जल भरने के लिए उत्तरी बांध के सामने पहुंचे। 22 वर्षीय विकास, 23 वर्षीय कमल, 16 वर्षीय योगेश और 18 वर्षीय अर्जुन बेरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में चले गए। यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद में दो भाई-भतीजे समेत चार युवक डूबे चारों बह गए। साथियों ने सूच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.