हापुड़, मार्च 23 -- गंगा नगरी में एक बार फिर गंगा का जलस्तर बढ़ गया है, इसके पीछे पहाड़ों पर हो रही बारिश बताई जा रही है। अचानक पीछे से छोड़े गए जलस्तर में उछाल आने के बाद से स्थायी घाट लगाने वाले पुरोहित परेशान हो गए है। तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा किनारे पर गंगा का जलस्तर कम होने पर पुरोहित अपने अपने द्वारा अस्थायी कच्चे घाट बना लेते है। यहां पर अनेक पुरोहित लोग पूजा पाठ आदि का कार्य करते हैं। शनिवार के बाद सोमवार को एक बार फिर से गंगाजल में वृद्धि होने से पुरोहित परेशान हो गए है। गंगा का पानी वहां बने अस्थायी घाट में घुसने से पुरोहित परेशान हो गए। बता दें कि पहाड़ों पर बारिश होने के बाद पानी छोड़े जाने के बाद यहां जलस्तर में बढ़ोतरी हो गई। वर्तमान में गंगा का जलस्तर 197.20 सेंटीमीटर चल रहा था जो 15 सेंटीमीटर बढ़कर 197.35 हो गया है।गंगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.