गंगा के जलस्तर में आई गिरावट, किसानों ने ली राहत की सांस
मेरठ, अगस्त 13 -- गंगा नदी के जलस्तर में गुरुवार को काफी गिरावट आ गई है। जिससे खादर क्षेत्र में राहत की सांस ली है। ग्रामीणों का कहना है कि मां गंगा इस बार तो उन पर रहम करेगी। वहीं गंगा किनारे बना तटबंध भी गंगा नदी की बाढ़ को रोकने में कारगर सिद्ध हो रहा है। बिजनौर बैराज के अवर अभियंता घनश्याम के अनुसार गंगा नदी के जलस्तर में काफी गिरावट आ गई है और बिजनौर बैराज से गुरुवार को कुल 87 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज चल रहा है। जो कि गत दिनों की अपेक्षा काफी कम है। वहीं खादर क्षेत्र के लोगों को जो बाढ़ की चिंता सता रही थी वह अब समाप्त होने लगी है। क्योंकि गंगा किनारे बने तटबंध ने खादर क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गांवों को बाढ़ से निजात दिला दी है। एसडीएम मवाना संतोष कुमार सिंह का कहना है जलस्तर में काफी गिरावट आई है और स्थिति बिल्कुल सामान्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.