आगरा, अगस्त 14 -- जनपद के पटियाली, गंजडुंडवारा और सोरों क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती इलाकों में जलस्तर बढ़ने से जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पानी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर पहुंचने की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रभावित गांवों में निगरानी बढ़ा दी है। गुरुवार को अपर जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह ने एसडीएम पटियाली और राजस्व कर्मियों के साथ जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान शासन-प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई जा रही राहत किट के तहत ग्रामीणों को सूखी राशन सामग्री का वितरण भी कराया गया। यह भी पढ़ें- UP Floods: गंगा बैराज से छोड़े गए पानी ने बढ़ाया जलस्तर, उन्नाव में बाढ़ का खतरा प्रशासनिक टीम ने सिंचाई विभाग क...