साहिबगंज, सितम्बर 30 -- गंगा के बढ़े हुए जलस्तर का असर आम लोगों के घरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अब ये रेलवे सेवा को भी बाधित कर रहा है। साहिबगंज-महाराजपुर रेलखंड के महाराजपुर झुंझरी पुल के पास करीब 100 मीटर रेल ट्रैक गंगा के कटाव की जद में आ गया है। इसके बाद इस रूट पर रेल परिचलान रोक दिया गया है। ट्रैक बचाने के लिए रेलवे ने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रैक से गंगा कटाव की दूरी करीब 20 मीटर ही रह गई है। साहिबगंज एईएन वेद व्यास शरण ने बताया कि करीब सौ मीटर ट्रैक गंगा कटाव की जद में आ गया है। रेल ट्रैक को बचाने के लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। मालदा डीआरएम भी रात तक मौके पर पहुंचने वाले हैं। जानकारी के अनुसार नदी में कटाव के कारण ट्रेनों के आवागमन में कई बदलाव किए गए। इस खंड पर डाउन लाइन पर यात्री एवं मालगाड़ी ...