फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- शमसाबाद, संवाददाता। गंगा के बढ़े जल स्तर से निचले इलाकों में ग्रामीण अलर्ट हो गये हैं। बांसखेड़ा और समेचीपुर के साथ साथ पैलानी दक्षिण में कटान का खतरा मंड़राने लगा है। घरों के नजदीक होते कटान को देखते हुये ग्रामीणो की नींद हराम हा गयी है। खेत कट रहे हैं। कई स्थानों पर जो कटान हो रहा है उसको देखकर ग्रामीणों के आंसू निकल रहे हैं। पैलानी दक्षिण गांव के अयूब ने बताया कि गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। गंगा का पानी बढ़ गया है ऐसे में कटान शुरू हो गया है इससे तैयार फसल सहित अन्य खेती भी कटान की चपेट में आने लगी है। आवास योजना के तहत बने कुछ मकान भी खतरे की जद में आ रहे हैं। रहीसा बानो, रुबीना समेत कई परिवारों के आगे संकट खड़ा हो गया है।कमरा कटान की जद में आयासकूर के खाली पक्के मकान का एक कमरा कटान की जद में आ गया ...