वाराणसी, मई 26 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। भारत के 50 करोड़ से अधिक लोगों की आजीविका गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट पर अविरल गंगा-निर्मल गंगा की कामना से दुग्धाभिषेक किया। मां गंगा की आरती उतारी गई। शपथ लेकर जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आवाह्न किया गया। गंगा जयघोष के बीच राष्ट्र ध्वज लहरा कर राष्ट्रीय नदी गंगा के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। नमामि गंगे टीम के महिला और पुरुष सदस्यों ने गंगा तलहटी की सफाई कर लोगों से गंदगी न करने की अपील की। लाउडस्पीकर और स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के द्वारा घाटों पर लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा का पर्व 26 मई को मनाया जाएगा। इस तिथि पर गंगा स्नान के बाद दान करने से सभी दस प्रकार के पापों का शमन हो जाता है। गंगा दशहरा स्नान के लिए उपस्थित हजारों लोगों क...