वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। मई का पहला पखवाड़ा नहीं बीता है लेकिन अपस्ट्रीट में गंगा में रेत (सैंडबेड) का विस्तार डरावनी शक्ल लेने लगा है। काशी में गंगा के पूर्वी तट की रेत का विस्तार पश्चिम में मौजूद घाटों की ओर तेजी से हो रहा है। डाउन स्ट्रीम, उत्तर की ओर गंगा का पाट अब भी सामान्य नजर आ रहा है लेकिन दक्षिण में यह स्थिति भयावह होती जा रही है। टॉप एंगल से लिए गए छायाचित्र से गंगा की यह स्थिति स्पष्ट हो रही है। इस छायाचित्र में स्पष्ट देखा जा सकता है कि राजघाट पुल से दोनों ओर कुछ दूर तक गंगा के पाट की चौड़ाई एक समान है लेकिन जैसे जैसे उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ते जाएंगे, गंगा का पाट संकरा होता दिखता है। मई में ही गंगा की यह स्थिति नदी विज्ञानियों की चिंता बढ़ा रही है। पाट सिकुड़ने की शुरुआत पंचगंगा घाट के पास से हो रही है। सा...