भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा केवल एक नदी नहीं है, यह हमारी मां है और मां की सेवा किसी लाभ के लिए नहीं किया जाता है। जिस प्रकार हमारी मां हम सबों को जन्म देने का बाद लालन पालन करती है। ठीक उसी प्रकार मां गंगा भारत के करोड़ो लोगों के आजीविका का साधन है। यह बातें गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रमाशंकर सिन्हा ने बरारी स्थित एमएसएमजी फाउंडेशन में आयोजित गंगा समग्र के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में कही। इस अवसर पर गंगा संरक्षण और स्वच्छता को लेकर कार्यरत संगठन गंगा समग्र भागलपुर इकाई का रविवार को विस्तार किया गया।इस अवसर पर विभिन्न घाटों और खंडों के लिए नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। नए पदाधिकारियों में बरारी पुल घाट के घाट प्रमुख योगेन्द्र महलदार, सह प्रमुख रवींद्र कुमार, बूढ़ानाथ घाट प्रमुख प्रहलाद चौधरी, शिक्षण संस्थान प...