वाराणसी, मार्च 20 -- वाराणासी, मुख्य संवाददाता। गंगा की स्वच्छता के लिए विश्व जल दिवस पर 22 मार्च को रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन-2026 का आयोजन होगा। संकट मोचन फाउंडेशन की ओर से होने वाली मैराथन में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल होंगी। यह जानकारी संकट मोचन फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र ने दी। तुलसी घाट स्थित फाउंडेशन कार्यालय में शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि रन फॉर क्लीन गंगा मैराथन-2026 इस वर्ष दो वर्गों में होगी। पहले वर्ग में 10.55 किलोमीटर की दौड़ होगी। प्रतिभागी नमो घाट से विश्वेश्वरगंज, मैदागिन, चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, शिवाला, रवींद्रपुरी, लंका मालवीय प्रतिमा से रविदास गेट, असि चौराहा होते तुलसीघाट पहुंचेंगे। दूसरी दौर के प्रतिभागी 07 किलोमीटर दौड़ेंगे। उनकी दौड़ 02 मिनट बाद नमोघाट से ही आर...