वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा में अक्सर लोग निर्माल्य और पूजन सामग्री बहा देते हैं। जिसे रोकने के लिए नगर निगम घाटों के किनारे अर्पण कलश लगाएगा। सोमवार को अस्सी घाट से यह पहल शुरू कर दी गई है। पहले चरण में प्रमुख घाटों पर ये कलश लगाए जाएंगे। श्रद्धालु और पर्यटक इन कलशों में पुराने कपड़े भी डाल सकेंगे। निगम ने सोमवार को अस्सी घाट से इसकी शुरुआत भी कर दी है।इसके अलावा दशाश्वमेध घाट, राजघाट, पंचगंगा घाट, केदारघाट और सिंधिया घाट पर भी अर्पण कलश रखे जाएंगे। इन घाटों का चयन इस आधार पर किया गया है कि यहां सबसे अधिक भीड़ होती है और अक्सर गंगा स्नान के बाद श्रद्धालु अपने पुराने कपड़े वहीं छोड़ देते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान घाटों के किनारे गंदगी के कारण बनारस को इससे नेगेटिव अंक मिलते हैं। स्वच्छ सर्वेक्षण में कुछ साल स...