वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। कनाडा से आए दंपति ने मंगलवार को गंगा की लहरों पर हिन्दू रीति से दोबारा विवाह रचाया। कनाडाई यानिक और मानो ने बजड़े पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शादी की। विवाह मणिकर्णिका स्थित रत्नेश्वर महादेव मंदिर के सामने हुआ। मंत्रोच्चार के बीच दोनों ने सात फेरे लिये। विदेशी जोड़े को भारतीय परंपरा के अनुसार विवाह करते देख स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खास उत्साह दिखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...