बलिया, अक्टूबर 1 -- बलिया। मीडियम फ्लड लेवल पार करने के बाद गंगा की रफ्तार में कमी आ गयी है। वहीं सरयू में प्रति घंटे एक सेमी का बढ़ाव जारी है। इसके बाद का पानी प्रभावित क्षेत्रों में सितम ढाने लगी है। बाढ़ पीड़ितों के सामने खाने-पीने से लेकर मवेशियों के चारे की समस्या होने लगी है। केन्द्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार शाम चार बजे गायघाट गेज पर गंगा का जल स्तर 58.650 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में पिछले आठ घंटों के बीच मात्र एक सेमी का मामूली वृद्धि दर्ज की गयी है। नदी अपने खतरा बिंदु 57.615 मीटर से 1.04 मीटर तथा मीडियम फ्लड लेवल 58.615 मीटर से चार सेमी ऊपर बह रही है। उधर, इसी समय डीएसपी हेड पर सरयू का जल स्तर 64.970 मीटर रिकार्ड किया गया। जलस्तर में प्रति घंटे एक सेमी की वृद्धि दर्ज की गयी है। नदी अपने खतरा बिंदु 64.010 मीटर से ...