हापुड़, मई 26 -- ब्रजघाट, संवाददाता। गंगानगरी में सोमवार रात गंगा सभा आरती समिति ने ज्येष्ठ गंगा दशहरे पर गंगा की महाआरती का आयोजन किया गया। गंगा सभा आरती समिति के अध्यक्ष पंडित अशोक नागर कानूनी सलाहकार कपिल शर्मा के साथ ही सैंकड़ों भक्तों ने सर्वप्रथम गंगा तट पर एकत्र होकर शंखनाद और घंटे-घड़ियाल की ध्वनि के साथ सामूहिक रूप से गंगा मां का पूजन कर पाठ किया। इसके बाद गंगा की महाआरती की गई। अशोक नागर ने बताया कि सनातन धर्म से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को रोजाना मंदिर अवश्य जाना चाहिए। सभी लोग मंदिरों में होने वाली संध्या आरती में भी प्रतिभाग करें। धर्म और हिंदू समाज की रक्षा के लिए जाति का भेदभाव भुलाकर सभी को एकजुट होना चाहिए। यह भी पढ़ें- मनिहारी गंगा तट पर गंगा महाआरती का आयोजन महाआरती कर देश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान वि...