भागलपुर, दिसम्बर 9 -- थाना क्षेत्र के बोचाही निवासी सिंटू कुमार के दो वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार की मौत गंगा नदी की धार में डूबने से हो गयी। जानकारी के अनुसार मृतक बालक हिमांशु कुमार दोपहर बाद खेलने के क्रम में अचानक धार में गिर गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और तत्काल परिजनों द्वारा पानी से उसे बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपालपुर लाया गया। अस्पताल में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधांशु कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार सीएचसी पहुंचे और कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...