आगरा, अगस्त 29 -- नरौरा से छोड़े जा रहे पानी के बाद गंगा के जलस्तर में कमी आते नदी की धारा पैनी हो रही है। गंगा की धारा के तेज बहाव के बाद नदी के निशाने पर बरौना के तटबंध पर लगे बैग निशाने पर आ गए हैं। नदी की तेज बहाव में तटबंध के एक हिस्से में लगे जियो बैग नदी के अंदर गिर रहे हैं। गंगा ने गांव बरौना पर बने तटबंध के पश्चिमी छोर पर कटान शुरू कर दिया है। सिंचाई विभाग ने तटबंध पर बाढ़ रोधी कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को भी नरौरा बैराज से गंगा में छोड़े जा रहे पानी में 14 हजार क्यूसेक की कमी आई। यह भी पढ़ें- Bagaha News: मंगलपुर के पास नहीं थमा कटाव, दहशत गंगा ने जलस्तर गिरने के साथ बरौरा पर कटान शुरू कर दिया है। बरौना के पश्चिम छोर पर काली मंदिर के निकट तटबंध पर बाढ़ रोकने के लिए लगाए जियो बैग्स कटान के चलते नदी में धंसना शुरू हो गए। काल...