भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा की मुख्यधारा यदि वर्षभर भागलपुर शहर के करीब बहती रही तो नदी के उत्तरी छोर पर स्थित राघोपुर घाट क्षेत्र में पानी का दबाव कम होने की संभावना रहती। फिलहाल सुल्तानगंज की ओर से आ रही नदी की धारा राघोपुर से सैदपुर तक के इलाके में तेज गति ये टकरा रही है। नतीजतन करोड़ों रुपये खर्च कर तैयार किए गए बांध कटकर बह रहे हैं। बीते वर्ष जहां गोपालपुर प्रखंड के सैदपुर बांध कटकर बह गया था, वहीं इस वर्ष राघोपुर बांध तेज धारा के दबाव के कारण ध्वस्त हो गया। बांध कटने के कारण नदी की धारा का स्वाभाविक प्रवाह प्रभावित हो रहा है और आसपास के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैलने की समस्या बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: राहत: 12 घंटे में चार सेमी कम हुआ गंगा का जलस्तरनदी में बड़ी मात्रा में गाद जमा होने के क...