बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही अहार क्षेत्र में कटान ने एक बार फिर विकराल रूप ले लिया है। गंगा इस समय लो फ्लड की श्रेणी में है, लेकिन तेज बहाव के चलते सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर अहार के रिजर्व वन क्षेत्र तक कटान तेजी से हो रहा है। बीते 24 घंटे में गंगा करीब 50 बीघा से अधिक वन भूमि को अपनी धारा में मिला चुकी है। कटान की रफ्तार इतनी तेज है कि बड़े-बड़े पेड़ भी जड़ों समेत उखड़कर गंगा की धारा में बहते दिखाई दे रहे हैं। इस बार गंगा का पूरा रुख सिद्ध बाबा गंगा घाट से लेकर रिजर्व वन क्षेत्र की ओर है। सिद्ध बाबा गंगा घाट का काफी हिस्सा पहले ही गंगा की धारा में समा चुका है। घाट पर करीब दस फीट आरसीसी सड़क का हिस्सा भी कटकर गंगा में मिल गया है। वहीं, रिजर्व वन क्षेत्र में लगातार हो रहे कटान से जंगल का बड़ा हिस्सा उजड़ ग...