रिषिकेष, मार्च 29 -- मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंर्तगत शिवपुरी क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। गंगा स्नान के दौरान गहराई में समा रहे उत्तर प्रदेश के एक युवक को जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों ने बचा लिया। शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आगरा के फतेहपुर सीकरी निवासी विनीत कुमार अपने साथी आकाश और आयुष के साथ घूमने शिवपुरी आया था। शिवपुरी स्थित एक होटल के पास रविवार को गंगा घाट पर स्नान करते समय अचानक विनीत का पैर फिसल गया। जिसके चलते वह अनियंत्रित होकर नदी की मुख्य धारा और गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख तट पर तैनात जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवान गंगा में कूद पड़े और विनीत को डूबने से बचाकर सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीपीआर दिया। इसके बाद विनीत की स्थिति सामान्य हो गई। हालात में सुधार होने पर उसे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.