फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 1 -- शमसाबाद। अचानकपुर गांव के बाहर गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। इसमें फसलें पानी में समा रही हैं। मुकेश की दो बीघा, वजीलाल की एक बीघा, वीरपाल की एक बीघा, धनपाल की दो बीघा तथा पप्पू की तीन बीघा गेहूं की फसल कटान की चपेट में आ गयी। प्रधान जुबैर ने बताया कि लोगों को गंगा से दूर रहने की सलाह दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...