पटना, फरवरी 26 -- जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि गंगा की धारा को दुरुस्त करने, अविरलता और पवित्रता बनाए रखने के लिए एनआईएच (राष्ट्रीय जलविज्ञान संस्थान) रूड़की के साथ समझौता हुआ है। अध्ययन रिपोर्ट आते ही उस पर अमल होगा। सरकार की मंशा गंगा को बचाने के साथ ही नदी किनारे बसे शहर व बसावटों की सुरक्षा भी है। गुरुवार को विधान परिषद में नीरज कुमार के सवाल पर मंत्री ने कहा कि रिपोर्ट आने पर सरकार तेजी से काम करेगी। प्रश्नकर्ता ने कहा कि 2016 में मोकामा में नेशनल हाईवे पर गंगा का पानी आ गया था। कार्तिक कुमार ने मोकामा के औंटा में पानी आने का मामला उठाया। इस पर मंत्री ने कहा कि इस मामले में सरकार ठोस व सकारात्मक कार्रवाई करेगी। अशोक कुमार के ध्यानाकर्षण पर मंत्री ने कहा कि नवादा की पांच नदियों खूरी, सकरी, धनार्जय, तिलैया और ढाढर को अति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.