वाराणसी, सितम्बर 7 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आरएसएस से जुड़े संगठन गंगा समग्र की रविवार को पांडेयपुर स्थित वीएनआर टावर में बैठक हुई। जिसमें गंगा की निर्मलता और अविरलता के लिए जरूरी विषयों पर चर्चा हुई। विश्व नदी दिवस 27 सितंबर को आईआईटी बीएचयू में प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यशाला के संबंध में चर्चा हुई। इसके लिए शैक्षणिक संस्थानों में भी विद्यार्थियों के बीच जागरूकता कार्यक्रम करने का निर्णय हुआ। वहीं 19 सितंबर को काशी प्रांत के शैक्षणिक आयाम की बैठक और अक्तूबर के पहले सप्ताह में कार्यकारिणी की बैठक करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अजय कुमार मिश्र, राष्ट्रीय गंगा आश्रित आयाम के प्रमुख अमिताभ उपाध्याय, प्रांतीय संगठन मंत्री निरंजन, सह प्रांतीय संयोजक दिवाकर द्विवेदी, राजनाथ तिवारी, कपीन्द्र नाथ तिवारी, रणदीप सिंह, द...