भागलपुर, सितम्बर 5 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। गंगा व उसकी सहायक नदियों के किनारे स्थित रेल ट्रैक, पुल और तटबंध का अध्ययन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) से कराया जाएगा। इसी के साथ ऐसी जगहों की अतिरिक्त निगरानी के लिए रेलवे ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित तकनीक तैनात करने की योजना बनाई गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मानसून के बाद मिट्टी के कटाव की सटीक निगरानी करना और रेल परिचालन को सुरक्षित बनाना है। यह भी पढ़ें- न्यू फरक्का में ज़मीन धंसने से कई ट्रेनें रद्द कटाव की घटना बुधवार देर रात लगातार बारिश और फरक्का बराज के पास रेलवे तटबंध के अप और डाउन लाइनों के बीच पानी के रिसाव और पास के तालाब के प्रभाव से मिट्टी का भारी कटाव हुआ, जिससे अप ट्रैक धंस गया। हालांकि, मानसून गश्ती कर रहे रेलकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना क...