भागलपुर, फरवरी 7 -- सुल्तानगंज/तारापुर। हिटी भागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के अजगैवीनाथ मंदिर घाट के दक्षिण लगभग 150 मीटर दूर शुक्रवार को गंगा किनारे एक युवती का शव मिला। मृतका की पहचान मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के मोहनगंज निवासी दिलीप कुमार चौधरी की पुत्री अदिति राज (23 वर्ष) के रूप में हुई। अदिति तारापुर के पुरानी बाजार, मारवाड़ी टोला स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया शव देखकर लगता है कि युवती ने गंगा में कूदकर आत्महत्या की होगी। हालांकि मृतका के परिजन इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। अदिति तीन बहनों में दूसरे स्थान पर थी। उसके पिता दिलीप कुमार चौधरी तारापुर के मोहनगंज में कपड़ा विक्रेता हैं। दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार को अदिति स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। ज...