भागलपुर, फरवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम ने गंगा के किनारों पर अतिक्रमण कर बनाए गए मकानों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा के निर्देश पर मानिक सरकार इलाके के चार बड़े भवन स्वामियों के खिलाफ नोटिस तैयार किया गया है। यह कार्रवाई तब शुरू हुई जब समाजसेवा के नाम पर बने एक भवन का व्यावसायिक उपयोग सामने आया। निगम ने अब इन मकानों के नक्शे और निर्माण अनुमति के दस्तावेजों की मांग की है। विगत दिनों गंगा किनारे सड़क धंसने और मकानों में आती दरारों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। वर्तमान में निगम उन सभी भवनों की सूची तैयार कर रहा है, जो मानकों का उल्लंघन कर बने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.